सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There is a shortage of calcium medicine in the regional hospital, now the administration will buy it itself.

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में कैल्शियम की दवा का संकट, अब प्रशासन खुद करेगा खरीद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी स्टॉक भी खत्म होने की कगार पर, वार्डों में बढ़ी चिंता
Trending Videos

मरीजों को 150 से 200 रुपये तक अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कैल्शियम की दवा का स्टॉक न मिलने के बाद अब प्रशासन स्वयं ही इसकी खरीद करेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल में पिछले दो महीनों से दवा का स्टॉक पूरी तरह खत्म है। कई बार दवा के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से आवेदन भेजे गए हैं, लेकिन बार-बार आवेदन रद्द होने के कारण मरीजों, विशेषकर महिलाओं को दवा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है या फिर निजी दवा दुकानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
अस्पताल के वार्ड में दाखिल गर्भवती महिलाओं के लिए प्रशासन ने आपातकालीन स्थिति के लिए कुछ स्टॉक रखा था, जिससे अभी तक दवाएं दी जा रही थीं। अब वह इमरजेंसी स्टॉक भी खत्म होने लगा है। ऐसे में अस्पताल के वार्ड में भर्ती महिलाओं को भी कैल्शियम की दवा बाहर से ही मंगवानी पड़ सकती है। पिछले दो महीने से हर महिला को निजी दवा दुकानों से 10 गोलियां लगभग 150 से 200 रुपये तक खर्च कर खरीदनी पड़ रही हैं। अस्पताल से यह दवाएं निशुल्क मिलती हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से मुख्य रूप से ऑर्थो और गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की दवा लिखी जाती है। दवा काउंटर पर पर्ची लेकर खड़े रहने के बाद जब मरीजों को पता चलता है कि दवा उपलब्ध नहीं है, तो इससे न केवल उन्हें निराशा होती है बल्कि उनके समय की भी भारी बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने कई बार कैल्शियम की दवा के लिए आवेदन किया, लेकिन हर बार वह तकनीकी कारणों से रद्द हो गया। अब मरीजों की सहूलियत के लिए प्रशासन की ओर से इस दवा को स्थानीय स्तर पर स्वयं ही खरीदा जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही अस्पताल को नया स्टॉक मिल जाएगा और मरीजों की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed