सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vikas Sabha raised the demand for deployment of traffic staff due to increasing traffic jam in Kunihar.

Solan News: अब 313 पदों के लिए 6 फरवरी को आयोजित होंगे कैंपस इंटरव्यू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन रोजगार कार्यालय में 20 से 38 वर्ष आयु के उम्मीदवार ले सकते हैं भाग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में प्रदत्त संशोधित जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को अब 313 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि मैसर्ज वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी में पेंटर, हेल्पर व एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद, मैसर्ज विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर, इलेक्ट्रिीशियन के 115 पद, मैसर्ज ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड नालागढ़ में आईटीआई व नॉन आईटीआई के 150 पद, मैसर्ज क्लब महिंद्रा कंडाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग व सुपरवाइजर के 7 पद, ऑपरेटिव इंजीनियर ट्रेनी के 5 पद और जीवन आयुर्वेदा धर्मपुर में बीएएमएस चिकित्सक व एग्जीक्यूटिव के 11 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एचएम, आईटीआई (सभी ट्रेड), बीफार्मा, बीएएमएस व आयु 20 से 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉग इन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्र व दस्तावेज सहित जिला रोजगार कार्यालय सोलन में 6 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed