सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Vishwa Manav Roohani Kendra organised blood donation camp

Solan News: विश्व मानव रूहानी केंद्र ने लगाए रक्तदान शिविर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। विश्व मानव रूहानी केंद्र नवांनगर में सामाजिक सेवा के तहत विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है। केंद्र की महासचिव हरजीत कौर ने बताया कि 21, 22 और 28 मार्च को विशाल रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। 21 और 22 मार्च को दोपहर 3:00 से शाम 8:00 बजे तक और 28 मार्च को सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक सिसवां-बद्दी रोड स्थित नवांनगर केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। यह शिविर पीजीआई चंडीगढ़, सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ ओर कमांड अस्पताल चंडीमंदिर पंचकूला की रक्तकोष टीमों के सहयोग से लगाया जाएगा।
Trending Videos

इसके साथ ही 19 से 29 मार्च तक 24 घंटे चलने वाला निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर भी आयोजित किया गया है। इस दौरान अनुभवी डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी और परामर्श के अनुसार मुफ्त दवाइयां वितरित की जाएंगी। शिविर में निशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी संगठन है, जो वर्ष 2005 से मानव सेवा में सक्रिय है। यह संस्था पंजीकरण अधिनियम 1860 और हरियाणा सोसायटी पंजीकरण एवं विनियमन अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत है। देशभर में इसकी लगभग 259 शाखाएं कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article