फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   State level meeting: Electricity Board pensioners to formulate a strategy regarding pending demands in Hamirpu

राज्य स्तरीय बैठक: हमीरपुर में विद्युत बोर्ड के पेंशनर बनाएंगे लंबित मांगों को लेकर रणनीति

Fri, 28 Aug 2026 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 05:42 PM IST
सार

प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर में होगी। पेंशनर मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपनी लंबित देनदारियों को लेकर रणनीति बनाएंगे। 

विज्ञापन
State level meeting: Electricity Board pensioners to formulate a strategy regarding pending demands in Hamirpu
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम की राज्य स्तरीय बैठक हमीरपुर में होगी। पेंशनर मुख्यमंत्री के गृह जिले में अपनी लंबित देनदारियों को लेकर रणनीति बनाएंगे। शिमला से भी पेंशनर इस बैठक के लिए हमीरपुर जाएंगे। पेंशनर फोरम के प्रेस सचिव अमर सिंह ने बताया कि बैठक बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ईएस. गुप्ता की अध्यक्षता में होगी। उन्होंने कहा कि पेंशनरों और कर्मचारियों का 15 फीसदी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) और अन्य वित्तीय लाभों को भी शीघ्र जारी करने की मांग है।

विज्ञापन

इसके साथ ही फोरम ने विद्युत बोर्ड लिमिटेड में स्मार्ट मीटरिंग का कड़ा विरोध किया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं को दबाव में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे बिजली क्षेत्र का निजीकरण होगा। उपभोक्ताओं और प्रदेश के हित प्रभावित होंगे। फोरम ने सरकार से इस प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इसमें लंबित मुद्दों और भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इसमें विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने मांग को फोरम ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन की इस मांग का पूर्ण समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल प्रवक्ता संघ की बैठक सुंदरनगर में
 हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 30 अगस्त को सुंदरनगर में होगी। बैठक की अध्यक्षता संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी करेंगे। जिला मंडी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और महासचिव अशोक शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रवक्ता वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों, समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विभिन्न जिलों से प्राप्त सुझावों के आधार पर संघ की आगामी रणनीति और कार्ययोजना भी तय की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed