{"_id":"6a13345f17bddf26540e429c","slug":"14-thousand-devotees-offered-their-heads-in-the-court-of-mata-chintpurni-una-news-c-399-1-sml1046-473968-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार में 14 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार में 14 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 25 May 2026 10:54 AM IST
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी दरबार में लगी भक्तों की कतार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 14 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह के समय मौसम खुशनुमा बना रहा। आसमान में बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकल आई।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से छायामान लगाए गए थे, जिससे कतारों में खड़े लोगों को धूप से काफी राहत मिली। दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं रवि, पंकज, इंद्र, सुक्खा, राजिंदर और मनु ने बताया कि रविवार को आमतौर पर मंदिर में लंबी कतारें लगती हैं लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा। करीब दो घंटे के भीतर श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
मंदिर में सुगम दर्शन प्रणाली के माध्यम से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी अधिक रही। प्रशासन की ओर से पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को लगभग 14 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं को धूप से राहत देने के लिए छायामान और पेयजल व्यवस्था सुचारु रूप से बनाए रखी गई थी, ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Trending Videos