{"_id":"6a732a5089d597685e09caa3","slug":"28-year-old-man-dies-in-road-accident-una-news-c-93-1-una1002-201302-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत
Wed, 05 Aug 2026 05:49 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंब(ऊना)। अंब-ऊना मार्ग पर कटौहड़ कलां में सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान कोटला चक्कसराय निवासी सिकंदर अली पुत्र शेरदीन के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब एक बजे कटौहड़ कलां के पास से गुजर रहे एक राहगीर ने सड़क पर एक युवक को गंभीर रूप से घायल और अचेत अवस्था में पड़ा देखा। राहगीर ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए घायल को सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। हादसे के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।