सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   45 cases of English liquor recovered from a house in Ambota

Una News: अंबोटा में घर से अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 Apr 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
45 cases of English liquor recovered from a house in Ambota
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के अंबोटा गांव में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां बरामद की हैं। इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विभाग ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अंबोटा गांव के एक मकान में अवैध रूप से शराब की बड़ी खेप छुपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए आबकारी विभाग ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार और राकेश रहालिया के नेतृत्व में टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापा मारी के दौरान जब टीम ने घर की तलाशी ली तो वहां अलग-अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 45 पेटियां बरामद हुईं। बरामद शराब की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
आबकारी विभाग के उपायुक्त विशाल गोरला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ विभाग पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल विभाग ने शराब को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध रूप से रखे इस शराब का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed