सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Former councillors met the Municipal Corporation Commissioner

Una News: पूर्व पार्षदों ने नगर निगम आयुक्त से की भेंट

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 30 Apr 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
Former councillors met the Municipal Corporation Commissioner
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह से बुधवार को पूर्व पार्षदों ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में नगर परिषद ऊना की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा देवी के नेतृत्व में पूर्व पार्षदों ने शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। पूर्व पार्षदों ने ऊना में बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। इस मौके पर शहर में बढ़ते अतिक्रमण, जल निकासी व्यवस्था की कमजोर स्थिति और स्ट्रीट लाइटों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। पृथी पाल सिंह ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि नगर निगम ऊना में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा ड्रेनेज प्रणाली को मजबूत किया जाएगा और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में भी जल्द सुधार लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शहर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी ढंग से पूरा किया जाएगा ताकि ऊना को एक व्यवस्थित और सुविधाजनक शहर बनाया जा सके। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार, पवन कपिला, जनकराज खजांची, इंदु बाला, कै. चरणदास, ममता कश्यप, प्रवीण पुरी, बॉबी, मनीष कपिला, तरसेम शर्मा, आकाश पुरी, मोहित बेदी, धीरज कुमार व अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed