{"_id":"6acfcf5f55e5fa5c2e0a3047","slug":"53-complaints-received-regarding-liquor-prices-exceeding-the-prescribed-rates-overcharging-detected-in-one-case-una-news-c-93-1-una1025-209720-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शराब के रेट से ज्यादा वसूली की 53 शिकायतें, एक मामले में पकड़ी ओवरचार्जिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शराब के रेट से ज्यादा वसूली की 53 शिकायतें, एक मामले में पकड़ी ओवरचार्जिंग
Thu, 15 Oct 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शराब की बोतल पर छपे या निर्धारित दाम से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने शराब विक्रेताओं पर निगरानी बढ़ा दी है। ग्राहक से तय कीमत से एक रुपया भी ज्यादा वसूलने की शिकायत को विभाग गंभीरता से ले रहा है। इसी कड़ी में जिले में मिली शिकायतों के आधार पर शराब की दुकानों की जांच करवाई गई। जांच के दौरान हरोली स्थित एक ठेके पर ओवरचार्जिंग की पुष्टि होने पर विभाग ने उसे एक दिन के लिए सीज कर दिया। हालांकि, अन्य शिकायतों के तहत शराब की दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक वसूली की पुष्टि नहीं हुई। ऐसे में आबकारी विभाग सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया है।
एक अप्रैल से लेकर 30 सितंबर तक विभाग को शराब की बिक्री में अधिक पैसे वसूलने को लेकर मुख्यमंत्री संकल्प हेल्पलाइन के माध्यम से 45 शिकायतें मिलीं, जबकि आठ शिकायतें सीधे आबकारी विभाग तक पहुंचीं। शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने संबंधित दुकानों की पड़ताल करवाई। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना था कि शराब विक्रेता ग्राहकों से निर्धारित कीमत ही ले रहे हैं या मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
हमारे पास मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 के माध्यम से 45 शिकायतें और विभाग के पास सीधे तौर पर आठ शिकायतें आई थी। इन सभी की जांच की गई। इनमें से एक मामले में अधिक मूल्य वसूले जाने की पुष्टि हुई है। अन्य मामलों में ऐसा कुछ नहीं पाया गया।
विज्ञापन
-विशाल गोरला, डिप्टी कमिश्नर एक्साइज विभाग ऊना