फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gandhi Shilp Bazaar set up in Una; handcrafted products by artisans from across the country are the center of attraction.

Una News: ऊना में सजा गांधी शिल्प बाजार, देशभर के कारीगरों के हस्तनिर्मित उत्पाद आकर्षण का केंद्र

Thu, 15 Oct 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 15 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Shilp Bazaar set up in Una; handcrafted products by artisans from across the country are the center of attraction.
ऊना। देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक हस्तशिल्प कला और हस्तनिर्मित उत्पादों की झलक अब ऊना में देखने को मिल रही है। शहर के पुराने बस अड्डा परिसर में गांधी शिल्प बाजार सज गया है, जहां देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कारीगर अपनी पारंपरिक कलाओं और हस्तनिर्मित उत्पादों के साथ पहुंचे हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार शाम बाजार का शुभारंभ किया। यह बाजार 18 अक्तूबर तक चलेगा। शुभारंभ के बाद उपायुक्त ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और कारीगरों से संवाद कर उनके उत्पादों तथा उन्हें तैयार करने की पारंपरिक विधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कारीगरों की कला और हुनर की सराहना करते हुए हस्तशिल्प की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी की।
विज्ञापन

गांधी शिल्प बाजार में बनारस, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर व बसोहली, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान, झारखंड और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के कारीगर अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, शिमला, चंबा, मंडी, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, बंगाणा और गगरेट सहित अन्य क्षेत्रों की पारंपरिक हस्तशिल्प कला भी यहां देखने को मिल रही है। विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट कारीगरी और हस्तनिर्मित वस्तुएं बाजार को विविधता प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन



कारीगरों को बिक्री का अवसर, लोगों को पारंपरिक कला से जुड़ने का मंच

गांधी शिल्प बाजार कारीगरों को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध करवाता है। इसके माध्यम से उन्हें अपनी कला को अधिक लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। वहीं, स्थानीय लोग देश के विभिन्न हिस्सों की पारंपरिक कलाओं और हस्तनिर्मित वस्तुओं को करीब से देखने और खरीदने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। बाजार का उद्देश्य हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed