{"_id":"69adc2680c30eb94720a5aa1","slug":"advocate-vivek-sahajpal-became-the-president-of-the-district-bar-association-una-news-c-93-1-una1002-184034-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: अधिवक्ता विवेक सहजपाल बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: अधिवक्ता विवेक सहजपाल बने जिला बार एसोसिएशन के प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ऊना के चुनाव के दौरान बने पदाधिकारी स्रोत एसोसिएशन
- फोटो : घायल सुफल यादव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बार संघ ऊना के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक सहजपाल संघ के प्रधान निर्वाचित हुए हैं। विवेक सहजपाल ने त्रिकोणीय चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता अनूप केसरी को 17 मतों से पराजित कर प्रधान पद पर विजय प्राप्त की।
चुनाव शनिवार को अधिकारी अधिवक्ता सुग्रीव राणा, सहायक चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अमरीक सिंह, अनूप शारदा और कैशव चंदेल की देखरेख में करवाए गए। ऊना बार संघ के कुल 386 मतदाताओं में से 330 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
प्रधान पद के लिए विवेक सहजपाल को 138 मत पड़े, जबकि अनूप केसरी को को 121 मत पड़े। तीसरे उम्मीदवार अधिवक्ता रोहित जोशी को 69 मत प्राप्त हुए। उपप्रधान पद के लिए हुए मतदान में रमना कुमारी ने बाजी मारी। रमना ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट मक्खन भाटिया को 100 से ज्यादा मतों से हराया। महासचिव पद के चुनाव में ऋषभ झज्ज विजेता बने। ऋषभ ने अपने चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता विशाल बंगा को हराया। अधिवक्ता हरीश कुमार कोषाध्यक्ष, शिवम शर्मा कार्यकारी सदस्य, स्मृति शर्मा कार्यकारी सदस्य, सुनील चोलिया लाइब्रेरी प्रभारी निर्विरोध चुने गए।
Trending Videos