सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Blindfold, light in hand and faith in heart.

Una News: आंखों पर पट्टी., हाथ में ज्योति... और दिल में आस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 25 May 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
Blindfold, light in hand and faith in heart.
आंखों पर पट्टी बांधकर घुटनों के बल मां चिंतपूर्णी दरबार को जाता श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को एक श्रद्धालु की अनोखी आस्था देखने को मिली। पंजाब के मोगा निवासी बॉबी आंखों पर पट्टी बांधकर और हाथ में माता की ज्योति लेकर घुटनों के बल चलते हुए मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Trending Videos

श्रद्धालु की इस अनूठी भक्ति को देखने के लिए मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। बॉबी पूरे रास्ते माता का जयकारा लगाते हुए मंदिर तक पहुंचे। जब उनसे इस अनोखी यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह किसी मन्नत से जुड़ा नहीं है बल्कि वह माता रानी के आदेश और आशीर्वाद के अनुसार मंदिर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता की कृपा से ही उन्हें यह शक्ति और आस्था मिली है। मंदिर पहुंचे अन्य श्रद्धालुओं ने भी बॉबी की श्रद्धा और भक्ति की सराहना की। रविवार को मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed