फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Car driver flees after hitting a cyclist; FIR registered

Una News: साइकिल सवार को टक्कर मार भागा कार चालक, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Oct 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Car driver flees after hitting a cyclist; FIR registered
आरोप,बड़ोह में पीली नंबर प्लेट वाली कार ने गलत दिशा में जाकर मारी टक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। गगरेट क्षेत्र के बड़ोह में राधा-कृष्ण मंदिर के समीप एक सफेद रंग की अर्टिगा कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार सड़क किनारे गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से ऊना की तरफ निकल गया। पुलिस थाना गगरेट में अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ओयल निवासी नवजोत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 17 अक्तूबर की शाम करीब 6:43 बजे मोटरसाइकिल पर गगरेट से अपने घर लौट रहे थे। जब वे राधा-कृष्ण मंदिर बड़ोह से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक कार ने उन्हें ओवरटेक किया। इसके बाद कार चालक ने गलत दिशा में जाकर सामने से आ रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल सवार साइकिल समेत सड़क किनारे गिर गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार हादसे के बाद कार चालक गाड़ी सहित ऊना की तरफ भाग गया। उन्होंने बताया कि कार पर पीले रंग की पंजाब नंबर की प्लेट लगी थी। कार की रफ्तार अधिक होने के कारण वह उसका पूरा नंबर नहीं पढ़ पाए। घायल साइकिल सवार की पहचान बाद में बड़ोह निवासी रंजीत सिंह पुत्र राम सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर र्ज की है। फरार कार चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed