फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sejal Sharma welcomed in Dhundhla after becoming a Lieutenant

Una News: लेफ्टिनेंट बनने के बाद धुंधला पहुंची सेजल शर्मा का स्वागत

Mon, 19 Oct 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Oct 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Sejal Sharma welcomed in Dhundhla after becoming a Lieutenant
स्वागत कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट सेजल शर्मा अपने अभिभावकों के साथ। संवाद
थानाकलां (ऊना)। मेडिकल कोर में लेफ्टिनेंट बनने के बाद सेजल शर्मा के गांव धुंदला पहुंचने पर रविवार को ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। सेजल शर्मा ने सर्वप्रथम जमासनी माता मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद लिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने सेजल शर्मा के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और बधाई दी। लेफ्टिनेंट सेजल शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं के आशीर्वाद और उनकी शिक्षाओं को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने गुरुओं की आज्ञा का पालन किया है। उनके गुरुओं ने उन्हें सीख दी थी कि कर्म करते रहो फल अपने आप मिलता है। इसी सीख को जीवन में अपनाकर उन्होंने अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत की।
विज्ञापन

सेजल शर्मा के पिता रेलवे पुलिस में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। सेजल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा से शुरू की। इसके बाद उन्होंने डीएवी लठियाणी से शिक्षा प्राप्त की। आगे चलकर उन्होंने सेना की मेडिकल कोर में अपना करियर बनाया और अपनी मेहनत व लगन के दम पर लेफ्टिनेंट के पद तक पहुंचीं। सेजल शर्मा की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed