{"_id":"69610c1ab289f7d6d5059974","slug":"congress-district-president-welcomed-with-band-music-from-mehtpur-to-una-una-news-c-93-1-una1002-177751-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैहतपुर से ऊना तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बैंड बाजों से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैहतपुर से ऊना तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का बैंड बाजों से स्वागत
विज्ञापन
ऊना पहुचे जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम का स्वागत करते हुए कांग्रेस नेता।संवादसंवाद
विज्ञापन
कहा, बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे
देशराज गौतम जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम के शुक्रवार को जिला ऊना में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मैहतपुर से ऊना तक विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ अभिनंदन किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
जिला अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ऊना पहुंचे देशराज गौतम का काफिला मैहतपुर पहुंचा, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गगरेट, हरोली, संतोषगढ़ और कुटलैहड़ सहित कई स्थानों पर समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस जिंदाबाद और देशराज गौतम जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंजता रहा।
ऊना पहुंचने पर देशराज गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उनका मुख्य संकल्प जिला ऊना में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है, ताकि पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बन सके। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे और संगठनात्मक ढांचे को और मजबूती दी जाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। इसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों और जनहितैषी कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी जताया, ताकि जनता का भरोसा पार्टी पर और मजबूत हो सके। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है, जो जनता की आवाज को मजबूती से उठा सकती है। देशराज गौतम ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराने के लिए संघर्ष करें। इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा (गगरेट), विधायक राकेश कालिया, वीरेंद्र धर्माणी, उर्मिला शर्मा सहित जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Trending Videos