सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress protests in Gagret, demands for release of Anil Dadwal

Una News: गगरेट में कांग्रेस का प्रदर्शन, अनिल डडवाल की रिहाई की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 20 Mar 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
Congress protests in Gagret, demands for release of Anil Dadwal
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल डडवाल के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजे जाने को लेकर गगरेट में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
Trending Videos

ब्लॉक कांग्रेस गगरेट के कार्यकर्ताओं ने इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए सेवादल के प्रदेश महासचिव सोहराब कालिया की अगुवाई में एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और दिल्ली पुलिस के डीजीपी को ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने अनिल डडवाल को तुरंत रिहा करने की मांग उठाते हुए कहा कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं लेकिन उन मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई जबकि अनिल डडवाल के मामले में त्वरित कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस गगरेट के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि अनिल पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता हैं, जो हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से रखते आए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ भी कई बार आपत्तिजनक पोस्ट डाली गईं लेकिन उन पर दिल्ली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अनिल डडवाल को रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी। इस मौके पर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सरोज शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अश्विनी ठाकुर, पूर्व पार्षद नरेंद्र राणा, आशीष शर्मा, मधुसूदन जसवाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed