Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Una New Year calendars featuring Mata Rani distributed to devotees within the temple complex—an initiative by temple official Sanjeev Prabhakar
{"_id":"69c22320a72a8c8ffc06d4df","slug":"video-una-new-year-calendars-featuring-mata-rani-distributed-to-devotees-within-the-temple-complex-an-initiative-by-temple-official-sanjeev-prabhakar-2026-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को बांटे गए माता रानी के नववर्ष कैलेंडर, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को बांटे गए माता रानी के नववर्ष कैलेंडर, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर की पहल
Ankesh Dogra
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:07 AM IST
Link Copied
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर के आदेशों के बाद आज श्रद्धालुओं को माता रानी के नववर्ष के कैलेंडर वितरित किए गए। मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को यह कैलेंडर मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धा स्वरूप प्रदान किए गए, जिन्हें पाकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।जानकारी के अनुसार मंदिर प्रशासन के पास नववर्ष के काफी संख्या में कैलेंडर उपलब्ध थे, जिन्हें वर्ष की शुरुआत में ही श्रद्धालुओं में वितरित किया जाना चाहिए था। हालांकि उस समय यह वितरण नहीं हो पाया था, लेकिन अब नए मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर की पहल के बाद इन कैलेंडरों को श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को कैलेंडर भेंट कर मंदिर प्रशासन ने उन्हें माता रानी के आशीर्वाद का संदेश भी दिया। श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर प्रशासन द्वारा दी गई यह छोटी सी भेंट उनके लिए यादगार और श्रद्धा का प्रतीक है।मंदिर परिसर में कैलेंडर वितरण के दौरान भक्तों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और श्रद्धालु माता रानी के जयकारों के साथ कैलेंडर प्राप्त करते नजर आए। मंदिर प्रशासन का कहना है कि आगे भी श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की पहल जारी रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।