{"_id":"6a9471a02baaa521f103f2e7","slug":"crowd-at-una-bus-stand-30-additional-buses-deployed-to-transport-working-professionals-and-students-una-news-c-93-1-una1025-204161-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में बस स्टैंड पर भीड़, 30 अतिरिक्त बसें चलाकर भेजे नौकरीपेशा और विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में बस स्टैंड पर भीड़, 30 अतिरिक्त बसें चलाकर भेजे नौकरीपेशा और विद्यार्थी
Mon, 31 Aug 2026 11:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना। रक्षाबंधन की छुट्टी खत्म होते ही रविवार को ऊना बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। नौकरीपेशा लोग काम पर लौटने के लिए निकले तो विद्यार्थी भी जिले से बाहर शिक्षण संस्थानों की ओर रवाना हुए।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के ऊना डिपो के प्रबंधन ने 30 अतिरिक्त बसें चलाकर राहत दी। इसके बावजूद शाम 5 बजे तक बस स्टैंड में यात्रियों की आवाजाही बनी रही।
बद्दी-नालागढ़ रूट पर नौकरीपेशा यात्रियों का दबाव अधिक रहा। वहीं, चंडीगढ़ जाने वाली बसों में कर्मचारियों के साथ विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में नजर आए। बस के पहुंचते ही यात्री सवार होने के लिए उमड़ते रहे। एक बस के रवाना होते ही अगली बस के इंतजार में यात्रियों की कतार लग जाती।
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निगम ने 15-15 अतिरिक्त बसें बद्दी-नालागढ़ और चंडीगढ़ रूट पर भेजीं। लंबे रूट की नियमित बसों में सीटें पहले से भरी होने के कारण ऊना से सवार होने वाले कई यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई।
रविवार को यात्रियों की भीड़ सामान्य दिनों के मुकाबले काफी अधिक रही। सुबह 10:30 बजे से अतिरिक्त बसें भेजना शुरू कर दिया गया। बद्दी-नालागढ़ और चंडीगढ़ के लिए 15-15 अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को राहत दी गई।
राजेश जोशी, कार्यकारी उपमंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना