सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demonstration against rising prices of petrol, diesel and LPG in Kutlahar

Una News: कुटलैहड़ में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 25 May 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
Demonstration against rising prices of petrol, diesel and LPG in Kutlahar
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग उठाई।

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लोगों को राहत देने की बजाय उन पर आर्थिक बोझ डाल रही है। केवल 15 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता बल्कि खाद्य पदार्थों, परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं पर भी इसका सीधा प्रभाव पड़ता है। जब भी पेट्रोल और डीजल महंगे होते हैं तो बाजार में हर वस्तु के दाम बढ़ जाते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब तथा मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ता है।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश इस समय कई आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है। आम जनता पहले से ही बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक दबाव का सामना कर रही है।
विवेक शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में राहत नहीं दी गई तो कांग्रेस पार्टी अपना आंदोलन और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed