सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Devotees engrossed in the pastimes of Shri Krishna

Una News: श्रीकृष्ण की लीलाओं में लीन हुए श्रद्धालु

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 25 May 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees engrossed in the pastimes of Shri Krishna
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने कृष्णा नगर कोटला कला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और कथा श्रवण कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कथा के दौरान आचार्य सुमित भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान का स्मरण और कथा श्रवण मनुष्य के जीवन को सफल बनाता है। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु देर तक कथा में लीन दिखाई दिए। उधर, विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि समाज को संस्कार, सद्भावना और मानवता का संदेश देने का माध्यम है। इस अवसर पर कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विवेक मिंका सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed