सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Electrical fittings have also become costlier due to the rise in copper prices.

Una News: तांबा महंगा होने से बिजली की फिटिंग भी हुई महंगी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 18 Jun 2026 07:40 AM IST
विज्ञापन
Electrical fittings have also become costlier due to the rise in copper prices.
विज्ञापन
ऊना। तांबा महंगा होने से घर में बिजली की फिटिंग पर सीधे तौर पर असर देखने को मिला है। जहां 90 मीटर का तार का रोल पहले 1100 रुपये में बाजार में बिकता था, वही वर्तमान में 1400 रुपये में बिक रहा है। जिससे अब नए आशियाने बनाने समेत अन्य बिजली से संबंधित काम भी महंगा होकर रह गया है। वर्तमान में तांबे की कीमत 1200 रुपये से लेकर 1400 रुपये प्रति किलो क्वालिटी के हिसाब से विभिन्न रेंज में है। जब बिजली के उपकरण और विशेष तौर पर नए आशियाना में घरों की फिटिंग करवाने की बात आती है तो दो रूम का सेट, बरामदा, किचन, टॉयलेट सहित 30,000 रुपये में पूरा खर्चा बिजली की फिटिंग का आता था। वर्तमान में यही खर्चा आज 45000 रुपये पहुंचकर रह गया है। जिससे महंगाई के इस दौर में लोगों को हर तरफ से मार झेलने को देखने को मिल रही है। चाहे मकान बनाने के लिए सीमेंट, रेत, बजरी, ईंट सहित अन्य वस्तुओं के भी दाम में आए दिन उछाल दर्ज किया गया है। कुल मिलाकर महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़कर रख दी है और सरकार का भी आए दिन बढ़ रही विभिन्न वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करना बाहर होकर रह गया है।



घरों में बिजली की फिटिंग के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाली तार के दाम बढ़ गए हैं। जिससे लेबर चार्ज भी काम के हिसाब से बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुखविंदर सिंह, निवासी चताड़ा

90 मीटर का तार का रोल जो पहले 1100 रुपये में था। वह वर्तमान में 1400 रुपये का हो गया है। तांबे के दाम में वृद्धि होने से तारों की कीमतों में भी वृद्धि दर्ज हुई है। जिससे अन्य बिजली से जुड़े उपकरण भी महंगे हो गए है।
विज्ञापन

-अजय कुमार, निवासी ऊना

तांबा महंगा होने से अब बिजली की फिटिंग के दाम भी बढ़ गए हैं और जिसका सीधे तौर पर असर कामकाज पर देखने को मिला है। जहां दो कमरे, एक बरामदा, बाथरूम, किचन के लिए 30000 रुपये खर्चा बिजली की फिटिंग का आता था। वही खर्चा अब बढ़कर 45000 रुपये तक पहुंच गया है।

-गौरव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed