सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   No barricading on the causeway built over the ravine between Chalet and Mava.

Una News: चलेट और मवा के बीच खड्ड पर बने काजवे पर बैरिकेडिंग नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 18 Jun 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
No barricading on the causeway built over the ravine between Chalet and Mava.
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। चलेट और मवा के बीच खड्ड पर बने काजवे पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। काजवे के एक किनारे पर गहरी खाई बनी हुई है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर यहां कोई व्यवस्था नहीं की गई है। न चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही बैरिकेडिंग की गई है, जिससे वाहन चालकों को खतरे का कोई संकेत तक नहीं मिल पाता।

स्थानीय लोगों में राजीव कुमार, सजय कुमार, बीरबल सिंह, राजेश कुमार, वीरेद्र कुमार, कमला देवी का कहना है कि दिन के समय तो चालक किसी तरह सावधानी बरत लेते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में यह काजवे मौत का जाल बन जाता है। जरा सी चूक होने पर दोपहिया या चौपहिया वाहन सीधे खड्ड में जा सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। बरसात का मौसम सिर पर है और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में खतरा और अधिक बढ़ जाएगा। ऐसे में यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोगों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि काजवे पर तत्काल बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेतक लगाए जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो किसी बड़े हादसे के बाद विभाग की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed