सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ex-servicemen will handle security arrangements in Chintpurni temple

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में पूर्व सैनिक संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 25 May 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen will handle security arrangements in Chintpurni temple
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। पंचायत चुनाव के चलते मां चिंतपूर्णी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। चुनाव ड्यूटी के लिए होमगार्ड जवानों की तैनाती होने के बाद अब मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों को सौंपी गई है।


जानकारी के अनुसार मंदिर में तैनात 85 होमगार्ड जवानों में से 65 जवानों की ड्यूटी पंचायत चुनाव में लगा दी गई है। इसके बाद मंदिर परिसर में केवल 19 होमगार्ड जवान ही सेवाएं दे रहे हैं। इनमें दो वरिष्ठ होमगार्ड, एक हवलदार और तीन महिला होमगार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवानों की संख्या कम होने के चलते प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। मंदिर प्रशासन द्वारा मंदिर में सेवाएं दे रहे करीब 60 पूर्व सैनिकों को सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की कतारों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

इनकी तैनाती गेट नंबर-1, गेट नंबर-2, लिफ्ट परिसर और मंदिर में लगने वाली लंबी कतारों के विभिन्न स्थानों पर की गई है। रविवार को भी भूतपूर्व सैनिक श्रद्धालुओं की लाइन व्यवस्था संभालते नजर आए।

उधर, पंजाब और हरियाणा में शनिवार की छुट्टी होने के चलते रविवार सहित आगामी दिनों में मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन के सामने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।


पंचायत चुनाव के कारण होमगार्ड जवानों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है। इसके बावजूद मंदिर में व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्व सैनिकों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही और लाइन व्यवस्था प्रभावित न हो। संजीव प्रभाकर, मंदिर अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed