सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Expedite construction work of Bulk Drug Park: Harsh Vardhan

बल्क ड्रग पार्क के निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : हर्षवर्धन

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 17 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Expedite construction work of Bulk Drug Park: Harsh Vardhan
उद्योग मंत्री  पोलियाँ में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना का  निरीक्षण करते हुए।स्रोत विभ
विज्ञापन
पोलियां (ऊना)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने पोलियां में निर्माणाधीन बल्क ड्रग पार्क परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने परियोजना स्थल पर चल रहे लेवलिंग कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
Trending Videos

निरीक्षण के बाद उद्योग मंत्री ने लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, वन विभाग तथा सिगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए। साथ ही परियोजना से संबंधित टेंडर प्रक्रिया को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और बल्क ड्रग पार्क जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के साकार होने से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देशराज गौतम, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा, उद्योग विभाग के निदेशक डॉ. यूनुस खान, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, एसपी ऊना सचिन हिरेमठ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा व अशोक ठाकुर, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलकराज शर्मा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ सुशील राणा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग देवानंद, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग राहुल पुरी, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन हरोली के चेयरमैन राकेश कौशल, वीरेंद्र मनकोटिया, प्रमोद कुमार, संदीप अग्निहोत्री, सतीश बिट्टू, सुभद्रा चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed