{"_id":"69832d6d0b57a2039401efcc","slug":"hll-company-will-set-up-a-public-health-lab-in-the-regional-hospital-una-news-c-93-1-ssml1047-180406-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में एचएलएल कंपनी स्थापित करेगी पब्लिक हेल्थ लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: क्षेत्रीय अस्पताल में एचएलएल कंपनी स्थापित करेगी पब्लिक हेल्थ लैब
विज्ञापन
विज्ञापन
लैब स्थापित करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
मार्च में शुरू होगा लैब को स्थापित करने का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्रीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अस्पताल परिसर में नई पब्लिक हेल्थ लैब स्थापित की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी एचएलएल कंपनी को सौंप दी गई है। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मार्च में लैब की स्थापना का कार्य विधिवत रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
नई पब्लिक हेल्थ लैब के खुलने से मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस लैब में विभिन्न प्रकार की पैथोलॉजिकल और पब्लिक हेल्थ से जुड़ी जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे मरीजों को बाहर निजी लैबों का रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे उन्हें कम समय में सटीक रिपोर्ट मिल सकेगी और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाया जाएगा।
लैब के शुरू होने से क्षेत्रीय अस्पताल की कार्यप्रणाली को मजबूती मिलेगी और जनता को किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य जांच सेवाएं मिलेंगी। यह लैब न केवल जिले के मरीजों के लिए, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए भी लाभकारी साबित होगी।
वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल में क्रस्ना लैब और एक अन्य सरकारी लैब का संचालन हो रहा है, लेकिन सरकारी लैब का संचालन केवल दोपहर एक बजे तक ही होता है। जबकि नई पब्लिक हेल्थ लैब 24 घंटे खुलेगी, जिससे मरीजों को तत्काल सेवाएं मिल सकेंगी। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना जिले भर से मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं और आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को अस्पताल में ही रेफर किया जाता है। इसलिए इस लैब के खुलने से आम जनता को बहुत लाभ होगा।
कोट
क्षेत्रीय अस्पताल में जिला पब्लिक हेल्थ लैब की स्थापना के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। एचएलएल कंपनी की ओर से लैब का निर्माण किया जाएगा। मार्च में सिविल कार्य की शुरुआत होने की उम्मीद है। -डॉ. संजय मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना
Trending Videos