{"_id":"69b7e6da04ecf42c52033dc7","slug":"if-gas-supply-is-normal-then-the-condition-of-booking-after-45-days-is-wrong-una-news-c-94-1-hmp1026-186780-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: 'गैस की सप्लाई सामान्य तो 45 दिन बाद बुकिंग की शर्त गलत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: 'गैस की सप्लाई सामान्य तो 45 दिन बाद बुकिंग की शर्त गलत'
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
इंदू शर्मा
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में रोष, गृहिणियां बोले- एक महीना ही चलता है गैस सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
ताल/ दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर के लिए बुकिंग करने अवधि 25 दिन से बढ़ाकर 45 दिन करने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों का विभागीय अधिकारियों से सवाल है कि अगर गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है तो ग्रामीण क्षेत्रों में सिलिंडर बुक करने के लिए 45 दिन की अवधि क्यों निश्चित की जा रही है।
लोगों का कहना है कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने शहरी क्षेत्र के लिए गैस बुकिंग के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिन की अवधि सुनिश्चित करना ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के साथ भेदभाव है। इससे गृहिणियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में गैस की सुविधा होने से गृहिणियों को धुएं से राहत मिली थी, लेकिन अब लोगों को दोबारा से चूल्हा जलाना पड़ेगा। वर्तमान समय में लोगों को गैस पर खाना बनाना सुगम हो गया है। ग्रामीण क्षेत्र में गैस सिलिंडर 25 से 30 दिन ही चलता है। अगर लोगों को 45 दिन के बाद सिलिंडर मिलेगा तो लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित होगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की बुकिंग करने के लिए 45 दिन का समय निश्चित करना सही निर्णय नहीं है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। - काकू शर्मा, लंबलू
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए हैं। विभाग को चाहिए कि पूर्व की तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी 25 दिन के बाद ही सिलिंडर की बुकिंग की जाए। - रजनीश धरनासी
एक तरफ बयान दिया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। अगर नहीं कमी नहीं है तो फिर 45 दिन का इंतजार क्यों किया जा रहा है। - उत्तम चंद, ताल
विभाग ने 25 और 45 दिन बाद सिलिंडर बुक करने का समय निर्धारित किया है। ग्रामीण क्षेत्र में भी अब चूल्हा बहुत कम प्रयोग होता है। लोग केवल गैस पर निर्भर हैं। - इंदू शर्मा, चकमोह
Trending Videos