पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   IGNOU becomes the country's first open university; launches MSc program.

Una News: इग्नू बनी देश की पहली ओपन यूनिवर्सिटी, शुरू किया एमएससी कार्यक्रम

Fri, 03 Jul 2026 07:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 03 Jul 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
IGNOU becomes the country's first open university; launches MSc program.
ऊना। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने देश की पहली ओपन यूनिवर्सिटी बनकर एमएससी (जलवायु परिवर्तन) कार्यक्रम शुरू किया है। यह दो वर्षीय बहुविषयक पाठ्यक्रम छात्रों को जलवायु विज्ञान, जलवायु जोखिम, अनुकूलन एवं शमन रणनीतियों, पर्यावरणीय शासन तथा सतत विकास की गहन समझ प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के अनुसार, इस कार्यक्रम में जल संसाधन, ऊर्जा, कृषि, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, जैव विविधता, अपशिष्ट प्रबंधन, सर्कुलर इकोनॉमी, पर्यावरण कानून और जलवायु आकलन जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं। इसका उद्देश्य ऐसे पेशेवर तैयार करना है, जो जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों का वैज्ञानिक और टिकाऊ समाधान विकसित कर सकें। स्टडी सेंटर 1109 के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में किसी भी विषय से स्नातक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। जुलाई 2026 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई 2026 कर दी गई है। पहले से नामांकित छात्र इस तिथि तक ऑनलाइन री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed