{"_id":"6a4773d674b9a65114056343","slug":"video-una-nehri-nauranga-circle-anganwadi-workers-monthly-meeting-review-of-nutrition-services-and-schemes-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: नेहरी नौरंगा वृत्त में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक, पोषण सेवाओं और योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नेहरी नौरंगा वृत्त में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक, पोषण सेवाओं और योजनाओं की समीक्षा
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:03 PM IST
Link Copied
उपमंडल अंब के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) वृत्त नेहरी नौरंगा की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पर्यवेक्षक राज कुमारी ने की, जिसमें करीब 20 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पिछले माह किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। पर्यवेक्षक राज कुमारी ने कार्यकर्ताओं को विभाग की नई योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि उनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध खाद्य सामग्री के उचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और उसकी एक्सपायरी डेट पर नियमित रूप से नजर रखी जाए। साथ ही किसी भी स्थिति में एक्सपायरी सामग्री का उपयोग न करने और खाद्य सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार सुरक्षित रखने को कहा गया।
पर्यवेक्षक ने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पूरक पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और अन्य विभागीय सुविधाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती और धात्री महिलाओं से संबंधित रिकॉर्ड समय पर अद्यतन रखने और विभागीय निर्देशों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, पोषण सेवाओं और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अंत में कार्यकर्ताओं से अपने-अपने केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।