{"_id":"6a472661cea78219720349cc","slug":"video-punjab-is-burning-bhagwant-mann-is-playing-the-flute-shwait-malik-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब जल रहा है, भगवंत मान बांसुरी बजा रहे हैं: श्वेत मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब जल रहा है, भगवंत मान बांसुरी बजा रहे हैं: श्वेत मलिक
शहर के एक निजी होटल में बीजेपी ने एक प्रैसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान श्वेत मलिक भी विशेष तौर पर शामिल हुए। प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए श्वेत मलिक ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब जल रहा है और सीएम भगवंत मान बांसुरी बजा रहे हैं। भगवंत मान डमी सीएम है और असली सीएम अरविंद केजरीवाल है। पंजाब का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस व आप पार्टी ने पिछले दस वर्ष के दुशासन में पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार को चुनकर पंजाब की जनता एक बार फिर से धोखा खा गई है। कभी पंजाब नंबर एक प्रदेश होता था और कांग्रेस व आप पार्टी के राज में पंजाब 18वें स्थान पर पहुंच गया है। पंजाब का नहीं बल्कि कांग्रेस व आप पार्टी के नेताओं-वर्करों का विकास हुआ है। भगवंत मान झूठ का पिटारा लेकर बड़े बोर्ड लगा रहा है। इन सरकारों के राज में किसी को नौकरी नहीं मिली बल्कि, युवा को नशा मिला है। पंजाब में जो बच्चा पैदा होता है उसको भगवंत मान की सरकार सवा लाख रुपए के कर्ज तले ले आती है। पंजाब में नई पाइप लाइन आ चुकी है जिसका नाम ड्रग पाइप लाइन है। इससे कई कीमती जान युवा पीढ़ी की जा रही है। पंजाब पुलिस का मनोबल आप पार्टी ने तोड़कर रख दिया है। आप पार्टी ने पूरी तरह पंजाब को बर्बाद करके रख दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।