सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Maize sowing has gained momentum.

Una News: मक्की की बिजाई ने पकड़ी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Jun 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
Maize sowing has gained momentum.
विज्ञापन
ऊना। खरीफ सीजन के आगमन के साथ जिले में मक्की की बिजाई का कार्य तेज हो गया है। विशेषकर बंगाणा क्षेत्र में किसान खेतों में बीज डालने में जुट गए हैं, जबकि मैदानी इलाकों में भी खेती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। किसानों की सुविधा के लिए कृषि विभाग ने अपने बिक्री केंद्रों पर मक्की का प्रमाणित बीज उपलब्ध करवाया है, जिससे खरीदारी बढ़ गई है।

कृषि विभाग के अनुसार किसानों को सिंगल क्रॉप मक्की का बीज 125 रुपये प्रति किलो और डबल क्रॉप बीज 100 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि सभी बिक्री केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बीज मौजूद है और किसानों को जरूरत के अनुसार ही बीज खरीदने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बेहतर उत्पादन के लिए प्रमाणित और गुणवत्तापूर्ण बीज का उपयोग जरूरी है। इससे फसल में रोगों का खतरा कम होता है और पैदावार बढ़ती है। मौसम अनुकूल रहने के कारण बंगाणा क्षेत्र में बिजाई का काम तेजी से चल रहा है, जबकि मैदानी क्षेत्रों के किसान संभावित बारिश को देखते हुए खेत तैयार करने में लगे हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों से समय पर बिजाई करने और कृषि विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार खेती करने का आग्रह किया है। साथ ही जरूरत से अधिक बीज न खरीदने की अपील भी की गई है, ताकि सभी किसानों को समय पर बीज उपलब्ध हो सके।
जिला कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रेम ठाकुर ने बताया कि ऊना जिले में करीब 30 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की खेती की जाती है। सिंचित क्षेत्रों में अगेती फसल की बुवाई हो चुकी है और लगभग 20 प्रतिशत फसल तैयार भी हो गई है। वहीं पारंपरिक मक्की की बिजाई इन दिनों जोरों पर चल रही है। जिले के सभी पांच उपमंडलों में बनाए गए कृषि बिक्री केंद्रों से किसान बीज खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed