सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Municipal Corporation woke up before the rain, team came to clean the drains

Una News: बरसात से पहले जागा नगर निगम, नालों की सफाई के लिए उतरी टीम

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 25 May 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation woke up before the rain, team came to clean the drains
ऊना शहर में नालों की सफाई के लगाई गई जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
ऊना। बरसात के मौसम से पहले शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ऊना ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है। निगम की टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों और नालियों की सफाई में जुट गई हैं।

अभियान के तहत बरसाती पानी की निकासी को सुचारु बनाने के लिए नालों में जमा गाद, प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर के प्रमुख नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। जिन क्षेत्रों में बीते वर्ष भारी जलभराव हुआ था, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निगम प्रशासन का लक्ष्य बरसात शुरू होने से पहले अधिकतर नालों की सफाई पूरी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष हुई भारी बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया था। सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, वहीं कई दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया था। इसके बाद निगम की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
Trending Videos

अब नगर निगम ने समय रहते तैयारियां शुरू कर दी हैं। सफाई कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है और मशीनों की मदद से भी सफाई कार्य कराया जा रहा है। निगम प्रशासन ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है, ताकि नालियों में कूड़ा फेंकने से बचा जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से नालों की सफाई होती रहे तो बरसात के दौरान जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

शहर में नालों की सफाई के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि वे नालियों में कचरा न फेंकें। -पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed