{"_id":"6a1335076896af36800c6e8a","slug":"no-respite-from-heat-despite-cloudy-weather-una-news-c-93-1-ssml1047-192792-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बादल छाए पर गर्मी से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बादल छाए पर गर्मी से नहीं मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 25 May 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊना। जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को ऊना का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को दिनभर तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन इससे मौसम में कोई खास राहत महसूस नहीं हुई।
दिनभर गर्म हवाएं चलती रहीं और दोपहर के समय बाजारों व सड़कों पर आवाजाही भी कम नजर आई। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों, आइसक्रीम और जूस की दुकानों की ओर रुख करते दिखाई दिए।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। बीच-बीच में हल्के बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, हालांकि तापमान में फिलहाल अधिक गिरावट के आसार नहीं हैं। विभाग का कहना है कि मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी कुछ दिन और बना रह सकता है।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और हल्का भोजन करने की सलाह दी है। लगातार बढ़ते तापमान और बारिश न होने से खेतों में नमी भी कम हो रही है, जिसका असर फसलों पर पड़ सकता है।
रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। आगामी दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। -विनोद कुमार, मौसम समन्वयक ऊना

Trending Videos