सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ordered solar bulb, found laundry liquid in the parcel.

Una News: सोलर बल्ब मंगवाया, पार्सल में निकला कपड़े धोने का लिक्विड

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 25 May 2026 10:05 AM IST
विज्ञापन
Ordered solar bulb, found laundry liquid in the parcel.
विज्ञापन
गोंदपुर बनेहड़ा (ऊना)। ऑनलाइन खरीदारी और सोशल मीडिया विज्ञापनों के बढ़ते दौर में साइबर ठगी और फर्जी डिलीवरी के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गगरेट क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक उपभोक्ता ने सोशल मीडिया विज्ञापन देखकर सोलर लाइट बल्ब मंगवाया लेकिन डिलीवरी के बाद पैकेट खोलने पर उसमें चाइनीज कपड़े धोने का लिक्विड निकला।


गगरेट क्षेत्र निवासी सूर्या कुमार ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखकर सोलर लाइट बल्ब का ऑर्डर किया था। रविवार को डिलीवरी कंपनी द्वारा पार्सल उनके घर पहुंचाया गया। उन्होंने पार्सल के लिए 899 रुपये का भुगतान भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता के अनुसार जब पार्सल खोला गया तो उसके अंदर एक और पैकेट मिला, जिस पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम और पता लिखा हुआ था। दूसरा पैकेट खोलने पर उसमें एक चाइनीज कंपनी का कपड़े धोने वाला लिक्विड जेल निकला। ऑनलाइन जांच करने पर उक्त उत्पाद की कीमत करीब 150 रुपये बताई गई।
विज्ञापन
Trending Videos

डिलीवरी पैकेट पर सोलर बल्ब का बिल और वाउचर भी लगा हुआ था, जिसमें पार्सल भेजने वाले का पता दर्ज है। उन्होंने पार्सल वापस करने के लिए डिलीवरी कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संबंधित नंबरों पर संपर्क नहीं हो पाया।
उन्होंने मांग उठाई कि ऑनलाइन डिलीवरी में भुगतान से पहले उपभोक्ताओं को पार्सल जांचने की अनुमति देने संबंधी नियम बनाए जाने चाहिए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed