फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Railway access road turns into a series of potholes due to lack of repairs

Una News: मरम्मत के अभाव में गड्ढों में बदली रेलवे संपर्क सड़क

Sun, 25 Oct 2026 05:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 25 Oct 2026 05:28 AM IST
विज्ञापन
Railway access road turns into a series of potholes due to lack of repairs
चुरुड़ू रेलवे पुल से दियाड़ा मुख्य हाईवे को जोड़ने वाले रेलवे संपर्क मार्ग का दृश्य। संवाद
विज्ञापन


24 साल से नहीं हुई मरम्मत,
1200 की आबादी परेशान


पांच साल पहले भी मिला था सुधार का आश्वासनपड़ताल
विजय कपिला
बड़ूही (ऊना)। ऊना-अंब राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुरुड़ू स्थित रेलवे पुल से दियाड़ा मुख्य हाईवे को जोड़ने वाला रेलवे संपर्क मार्ग करीब 24 वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से वाहन चालकों, स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग से करीब 1000 से 1200 लोग प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद से इसकी सुध नहीं ली गई। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ता है। सड़क के साथ लगते कुछ घरों तक वाहन पहुंचाना मुश्किल होने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, स्कूली बच्चों को भी इसी जर्जर मार्ग से पैदल आवाजाही करनी पड़ती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, करीब पांच वर्ष पहले तत्कालीन वार्ड पंच और वर्तमान में ग्राम पंचायत दिलवां के उपप्रधान बलविंद्र सिंह बंटी ने रेलवे विभाग को पत्र भेजकर सड़क की मरम्मत की मांग उठाई थी। उस समय विभाग ने जल्द मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन पांच वर्ष बीतने के बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे संपर्क मार्ग की खराब हालत के बारे में करीब पांच वर्ष पहले भी विभाग को लिखित रूप से अवगत करवाया गया था। उस समय जल्द मरम्मत का आश्वासन मिला था, लेकिन आज तक काम नहीं हुआ। रेलवे विभाग को जल्द इसकी मरम्मत करवानी चाहिए। -बलविंद्र सिंह बंटी, उपप्रधान, ग्राम पंचायत दिलवां
सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। इस कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को भी इसी खस्ताहाल रास्ते से पैदल गुजरना पड़ता है। विभाग को लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। -राहुल कुमार, निवासी दिलवां

रेलवे संपर्क मार्ग की समस्या उनके ध्यान में आई है। वह रेलवे अधिकारियों से बात कर सड़क की स्थिति में जल्द सुधार करवाने का प्रयास करेंगे। - सुमित शर्मा, पूर्व उत्तर क्षेत्र रेलवे समिति के सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed