सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Railway crossing repairs add to motorists' woes.

Una News: रेलवे फाटक की मरम्मत से बढ़ी वाहन चालकों की परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Jun 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing repairs add to motorists' woes.
ऊना हमीरपुर सड़क मार्ग पर बंद पड़े रेलवे फाटक। संवाद - फोटो : चंद्रयान का बनाया मॉडल। स्रोत: विज्ञान क्लब
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के समीप कोटला कलां स्थित रेलवे फाटक पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्य के चलते ऊना-हमीरपुर मार्ग बंद होने के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबे वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है।

वहीं, वाहन चालकों के लिए बनाए गए अस्थायी मार्ग से गुजरना भी बारिश के बाद खतरे से खाली नहीं रहा है। लोगों को ऊना पहुंचने के लिए वाया कुरियाला, टक्का मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। इस पर चालकों को लगभग छह किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है, इससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कई वाहन चालक अस्थायी रूप से बनाए गए मार्ग से गुजर रहे हैं लेकिन वहां भी हालात बेहतर नहीं हैं। हाल ही में हुई बारिश के कारण यह मार्ग जगह-जगह पर कीचड़ से भर गया है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फिसलन भरे रास्ते के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय निवासी और वाहन चालक में सन्नी ठाकुर, साहिल ठाकुर और सुनील कुमार आदि का कहना है कि रेलवे फाटक की मरम्मत आवश्यक है लेकिन वैकल्पिक मार्ग की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण आम जनता को परेशान होना पड़ रहा है।
उन्होंने संबंधित विभाग से मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने और अस्थायी मार्ग को सुचारु बनाने की मांग की है ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed