{"_id":"69f109070be86096750b43eb","slug":"the-continuous-delay-in-the-repair-work-of-the-pekhubela-jhodowal-bridge-has-angered-the-people-una-news-c-93-1-una1025-189782-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल के मरम्मत कार्य में लगातार देरी से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल के मरम्मत कार्य में लगातार देरी से लोगों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल के मरम्मत कार्य में देरी के चलते स्थानीय लोगों में भारी रोष है। टेंडर आवंटित किए जाने के बाद भी अभी तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया है। लोक निर्माण विभाग पुल के मरम्मत कार्य को बरसात से पहले पूरा करने का दावा कर रहा है लेकिन प्री मानसून आने में एक महीने का समय बचा है।
ऐसे में लोगोें ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। झोड़ोवाल पंचायत के पूर्व प्रधान राम कुमार, स्थानीय निवासी रणजोत सिंह, विक्रम, सराज पाल, सतीश ने कहा कि पुल का मरम्मत कार्य शुरू करने को लेकर लोक निर्माण विभाग के आलाधिकारियों से बात की गई।
विभाग की तरफ से जल्द ही कार्य शुरू किए जाने की आश्वासन दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात से पहले इसका मरम्मत कार्य नहीं किया गया तो इसके टूटने का खतरा बढ़ जाएगा। टेंडर आवंटित हुए भी करीब एक महीना होने को है।
पेखुबेला-झोड़ोवाल पुल लंबे समय से खतरे की जद में है। आठ महीने बीत जाने के बाद भी पुल का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ है। बीते वर्ष भारी बारिश के दौरान पेखुबेला पुल की नींव क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
लोक निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ रुपये की लागत से पेखुबेला पुल का निर्माण किया गया था। यह पुल पेखुबेला और झोड़ोवाल पंचायतों को जोड़ता है।
रोजाना सैकड़ों वाहन, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग इसी पुल से गुजरते हैं।
इतना ही इसी मार्ग से तेल टैंकरों सहित अन्य भारी वाहनों की आवाजाही से हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केएस ठाकुर ने कहा कि पुल का मरम्मत कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X