फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   The street in Arya Nagar is turning into a pond during the rain.

Una News: बारिश में तालाब बन रही आर्य नगर की गली

Mon, 14 Sep 2026 06:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 14 Sep 2026 06:16 AM IST
विज्ञापन
The street in Arya Nagar is turning into a pond during the rain.
रजनी देवी ऊना निवासी आर्य नगर और राज कुमार ऊना निवासी आर्य नगर।
ऊना। शहर के आर्य नगर की गली नंबर एक में बारिश के बाद जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। गली में जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।
विज्ञापन

कई दिन तक पानी जमा रहने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती है और बदबू से आसपास का माहौल भी खराब हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन

हर बारिश में पानी की निकासी नहीं होने से गली में जलभराव हो जाता है। कुछ समय बाद जमा पानी निकाल दिया जाता है, लेकिन स्थायी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या फिर जस की तस हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से गली का निरीक्षण करवाकर नालियों और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल जमा पानी निकालने के बजाय समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

हर बारिश में घर से निकलना मुश्किल
गली में गंदा पानी भरने से घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। हर बार बारिश में यही स्थिति बनती है। रंजनी देवी, स्थानीय महिला
पानी निकालकर मामला खत्म कर दिया जाता है
पानी भरने के बाद उसे निकाल दिया जाता है और समस्या खत्म मान ली जाती है। स्थायी निकासी की व्यवस्था आज तक नहीं की गई। राज कुमार, स्थानीय निवासी

रजनी देवी ऊना निवासी आर्य नगर और राज कुमार ऊना निवासी आर्य नगर।

रजनी देवी ऊना निवासी आर्य नगर और राज कुमार ऊना निवासी आर्य नगर।

रजनी देवी ऊना निवासी आर्य नगर और राज कुमार ऊना निवासी आर्य नगर।

रजनी देवी ऊना निवासी आर्य नगर और राज कुमार ऊना निवासी आर्य नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed