{"_id":"6981d502f41a75e9a502d358","slug":"transformer-will-be-installed-in-hrtc-workshop-una-news-c-93-1-ssml1047-180295-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: एचआरटीसी वर्कशॉप में स्थापित होगा ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: एचआरटीसी वर्कशॉप में स्थापित होगा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए मिल चुकी है मंजूरी
बिजली बोर्ड जल्द स्थापित करेगा ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। एचआरटीसी वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। चार्जिंग स्टेशन के संचालन के लिए आवश्यक ट्रांसफार्मर की स्थापना को मंजूरी मिल गई है। अब हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की ओर से ट्रांसफार्मर स्थापित करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वर्कशॉप के पास नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद चार्जिंग स्टेशन को बिजली की आपूर्ति मिल सकेगी और ई-वाहनों की चार्जिंग की सुविधा शुरू की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त ऊना बस स्टैंड पर भी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा और निगम ने वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। एचआरटीसी प्रबंधन ने इसके लिए विद्युत बोर्ड को ट्रांसफार्मर लगाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करके सौंप दिए हैं। बिजली बोर्ड अब वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य आगामी दिनों में शुरू करेगा। अधिकारियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद चार्जिंग स्टेशन को शीघ्र ही चालू करने की योजना है।
इस पहल से न केवल एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि निगम की योजना है कि आगामी दिनों में ऊना डिपो में और अधिक इलेक्ट्रिक बसें प्रदान की जाएं। इसके लिए हाल ही में निगम की ओर से सफल ट्रायल भी किया गया है। चार्जिंग स्टेशन की स्थापना से क्षेत्र में ई-वाहनों को बढ़ावा मिलेगा और यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
एचआरटीसी वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर लगाने का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। -सुरेश धीमान, डीडीएम, एचआरटीसी ऊना।
Trending Videos