सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una again experiences heatwave, with maximum temperature at 35.6 degrees Celsius

Una News: ऊना में फिर बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 13 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Una again experiences heatwave, with maximum temperature at 35.6 degrees Celsius
विज्ञापन
आगामी दिनों में मौसम खराब होने की आशंका, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में मंगलवार को गर्मी का असर तेज रहा। सुबह से ही कड़ी धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से दोपहर के समय बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही कम रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग छाते, छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। शहर में जूस, शिकंजी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखी गई।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम खराब होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने किसानों को मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है और आने वाले दिनों में मौसम खराब रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed