सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una district started heating up like a tandoor

Una News: तंदूर की तरह तपने लगा ऊना जिला

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 22 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Una district started heating up like a tandoor
ऊना में पड रही भंयकर गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का रस पीती युवतियां।संवाद
विज्ञापन
ऊना। भीषण गर्मी की चपेट में आए ऊना जिले में वीरवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। ऊना जिले का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज पहुंचा जिससे पूरा जिला तंदूर की तरह तपता नजर आया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम चहल-पहल देखने को मिली।

सुबह से ही तेज धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी का असर और बढ़ता चला गया। दोपहर के समय लू चलने से लोगाें को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से बाहर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर चलते नजर आए जबकि कई लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे स्थानों का सहारा लेते दिखे। भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी साफ दिखाई दिया। वहीं ठंडे पेय पदार्थों, आइसक्रीम, जूस और गन्ने के रस की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
Trending Videos

गर्मी बढ़ने से बिजली और पानी की मांग में भी इजाफा होने लगा है। दिनभर कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर चलने से बिजली की खपत बढ़ गई। वहीं लोग बार-बार पानी और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। मौसम विभाग ऊना समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का अधिकतम तापमान रहा है। आगामी दिनों में भी गर्मी बढ़ने की संभावना है।

ऊना में पड रही भंयकर गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का रस पीती युवतियां।संवाद

ऊना में पड रही भंयकर गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का रस पीती युवतियां।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed