सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Waiting for the open seat of Pradhan in Takoli Panchayat

Una News: टकोली पंचायत में प्रधान की ओपन सीट का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 24 Mar 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
Waiting for the open seat of Pradhan in Takoli Panchayat
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की टकोली पंचायत की प्रधान पद की सीट का ग्रामीणों को ओपन सीट होने की इंतजार है। पिछले 20 वर्षों से प्रधान पद के लिए यह सीट ओपन नहीं हो पाई है। 2000 में महिला, 2005 में ओबीसी पुरुष, 2010 में ओबीसी महिला, 2015 में एससी पुरुष, 2020 में सामान्य महिला के लिए सीट आरक्षित होती आई है। इस पंचायत में बहुत से ऐसे उम्मीदवार भी लाइन में लगे हुए हैं जो पिछले लंबे समय से समाजसेवा में जुड़े हुए हैं और लोगों को घर द्वार पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कुछ लोग पंचायत के मुद्दों को लेकर भी आवाज उठाते रहे हैं। अब देखना यह है कि क्या सरकार व संबंधित विभाग टकोली पंचायत पिछले लंबे समय से पुरुष ओपन सीट तय करती है या अभी और इंतजार करना पड़ेगा। क्षेत्र के लोगों में जगदीश ठाकुर, राकेश कुमार,राजेश राणा, कर्ण सिंह, सुरेश कुमार, रवि, राज कुमार, रणवीर सिंह, मदन लाल, महिन्द्र सिंह, राम पाल, जोगिंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने सरकार व संबंधित विभाग से इस बार टकोली पंचायत प्रधान की सीट को ओपन करने की गुहार लगाई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed