हिमाचल: विक्रमादित्य सिंह बोले- पंचायत चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों पर क्या भाजपा का मार्का लगा
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों की प्रकृति को समझे बिना राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायत चुनावों के पहले चरण को लेकर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के 75 फीसदी जीत के दावे पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को ख्याली पुलाव और बेबुनियाद बयानबाजी करार दिया। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनावों की प्रकृति को समझे बिना राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा बताएं कि क्या पंचायत चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों पर भाजपा या राजीव बिंदल का कोई मार्का लगा है? उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव व्यक्तिगत क्षमता, स्थानीय जनसमर्थन और उम्मीदवार की मेहनत के आधार पर लड़े और जीते जाते हैं।
जो उम्मीदवार जीतकर आए हैं, उन्होंने अपनी कार्यशैली, मेहनत और जनता के विश्वास के दम पर जीत दर्ज की है। विक्रमादित्य सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा बिना आधार के बड़े-बड़े दावे कर राजनीतिक लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रही है। मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनावों के अभी दो चरण बाकी हैं और पूरी तस्वीर सामने आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। विक्रमादित्य सिंह ने यह भी कहा कि पंचायत चुनावों को विधानसभा या लोकसभा चुनावों की तरह सेमीफाइनल बताना पूरी तरह गलत है।
हर चुनाव की अपनी गरिमा होती है। पंचायत चुनाव स्थानीय मुद्दों, स्थानीय नेतृत्व और क्षेत्रीय समीकरणों पर आधारित होते हैं, जबकि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अलग तरह का राजनीतिक नेरेटिव चलता है। विक्रमादित्य सिंह ने नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और आगामी नगर निगम चुनावों में भी पार्टी बेहतर नतीजे हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में जो भी प्रतिनिधि जीतकर आएगा, राज्य सरकार उसके साथ मिलकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।