Viral Video: 11 हजार वोल्ट तार पर चढ़कर झूलने लगा शराबी, फिर जो हुआ जानकर नहीं होगा यकीन
Viral Video: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक शराबी 11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़ गया और तार झूलने लगा। उसे लोगों ने उतारने की बहुत कोशिश, लेकिन वो नहीं माना। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के महाराजगंज का एक बेहद रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिले भिटौली थाना क्षेत्र के परसाखुर्द गांव में शराब के नशे में एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गया और तारों के बीच लटकने लगा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम की यह घटना है।
इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी अनहोनी की आशंका से गांव में हंगामा मच गया। दीन दयाल नाम का शख्स मंगलवार की शाम को नशे की हालत में बिजली के पोल पर चढ़ गया। इसके बाद वह हाईवोल्टेज लाइन के बेहद करीब पहुंच गया। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने उससे नीचे उतरने की गुजारिश की, लेकिन उसने किसी बात मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। खतरे के मद्देनजरक विद्युत उपकेंद्र को सूचना दी गई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर बिजली काट दी गई। अच्छी बात यह रही है कि घटना के समय बिजली नहीं थी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई।
वैज्ञानिकों की चेतावनी: अमेरिका में आ सकता है वेनेजुएला से भी शक्तिशाली भूकंप, धरती में समा जाएगा ये शहर
उत्तर प्रदेश के महराजगंज नशे में धूत एक शख्य ने हाइवोल्टेज तारों पर बना लिया अपना बिस्तर घंटों सोता रहा 11000 बोल्ट पर
— PRAMOD SINGH RAGHUVANSHI (@pramodsin1) June 25, 2026
गाँव वालों ने देखा तो पहले पुलिस और बिजली विभाग वालों को कॉल किए
सबसे मज़े की बात यह हैं की जब यह तारों पर चढ़ रहा था उस टाईम लाईट नहीं नहीं था
पुलिस बल और… pic.twitter.com/YG4KeqJuws
Viral Video: बच्चे के दिल में छुपा मां के लिए बेशुमार प्यार, वीडियो देख खुशी से नम हो जाएंगी आपकी आंखें
पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने युवक को बहुत समझाया, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा, तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिसे ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।