सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Anand Mahindra Wants To Help 80 Yr Old Poor Uncle Who Is Playing Broken Violin With Passion

Viral: टूटा वायलिन बजाकर गुजारा करते हैं 80 साल के गरीब बुजुर्ग, वीडियो देख आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 25 Jun 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर 80 साल के एक बुजुर्ग का टूटा हुआ वायलिन बजाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वह वायलिन को बजाकर अपना गुजारा करते हैं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद आनंद महिंद्रा ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। 

Anand Mahindra Wants To Help 80 Yr Old Poor Uncle Who Is Playing Broken Violin With Passion
टूटा वायलिन बजाकर गुजारा करते हैं 80 साल के बुजुर्ग, वीडियो देख आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा आर्ट लवर हैं। वह लोगों की कला को प्रोत्साहित भी करते हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद भी करते हैं। अब इस बार उन्होंने 80 साल के गरीब बुजुर्ग के हुनर की तारीफ में मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।



सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बुजुर्ग को दुनिया के सबसे लोकप्रिय और मधुर वाद्ययंत्रों में शामिल वायलिन को बजाते हुए देखा जा सकता है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में न्यूटाउन बस स्टैंड, DLF सबवे और न्यूटाउन आर्ट स्ट्रीट के पास शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक अपना टूटा हुआ वायलिन बजाते हैं। 80 वर्ष के बुजुर्ग का नाम भगवान मलिका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें बताया गया है कि शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक अपना टूटा हुआ वायलिन बजाकर वो दिन के 100 रुपये कमा लेते हैं। अपनी तरफ से मदद करने के बाद भी वीडियो शेयर करने वाली महला ने अन्य लोगों से भी मदद की मांग की थी। इसके बाद आनंद महिंद्रा ने भी एक्स पर वीडियो देखने के बाद मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन


Viral Video: बच्चे के दिल में छुपा मां के लिए बेशुमार प्यार, वीडियो देख खुशी से नम हो जाएंगी आपकी आंखें



El Nino Impact: कहीं सूखा, तो कहीं बाढ़ लाएगा अल नीनो, भारत पर क्या होगा असर? WRI ने दी डरावनी चेतावनी

एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि सड़कों पर दिल तोड़ने वाला मंजर और हिम्मत की मिसाल। 80 साल के भगवान मलिक हर दिन फुटपाथ पर अपना 40 साल पुराना टूटा वायलिन बजाते हैं। कमजोर नजर के बाद भी वे गुजारा करने और अपनी पत्नी का खर्च उठाने के लिए सिर्फ 100 रुपये कमा पाते हैं। संगीत ही उनके जीने का एकमात्र सहारा है। घोर गरीबी के बीच भी उनका जुनून और सम्मान साफ झलकता है। 

Weird News: यहां पर निकली है भालू बनने की नौकरी, 14 लाख मिलेगी सैलरी, सिर्फ ये शर्त करनी होगी पूरी

इस पर आनंद महिंद्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि मैं भी अन्य लोगों की तरह इनकी मदद करना चाहता हूं, जो उनकी लगन से प्रेरित होंगे। आनंद महिंद्रा लिखा है कि वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई कि कैसे और कहां मदद करनी है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर करने वाली महिला ने इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन उन्होंने सीधा पैसा भेजने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। लोग बुजुर्ग शख्स की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed