सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   china zoo offers 14 lakh salary to work as a bear

Weird News: यहां पर निकली है भालू बनने की नौकरी, 14 लाख मिलेगी सैलरी, सिर्फ ये शर्त करनी होगी पूरी

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Weird News: चीन के एक चिड़ियाघर ने बेहद अनोखी नौकरी निकाली है। विज्ञापन के मुताबिक, इस नौकरी में शख्स को भालू बनना होगा और उसी तरह इशारे करने होंगे। सबसे खास बात यह है कि दिनभर चुप रहना होगा। 

china zoo offers 14 lakh salary to work as a bear
यहां पर निकली है भालू बनने की नौकरी, 14 लाख मिलेगी सैलरी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

Weird News: चीन के एक चिड़ियाघर में निकली हुई है। इसमें कर्मचारी को भालू बनकर चिड़ियाघर में इधर-उधर घूमना और वैसी ही एक्टिविटी करनी होगी। इसमें 100,000 युआन यानी भारतीय रुपये में डेढ़ लाख सैलरी मिलेगी। चिड़ियाघर में सिर्फ भालू का कॉस्ट्यूम पहनना होगा और उसकी नकल करने का काम करना होगा। इसके बदले 14 लाख रुपये सालाना सैलरी दी जाएगी। 



एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य चीन के हेनान प्रांत के लुओहे शहर में लुओहे वन्यजीव चिड़ियाघर ने 13 जून को नौकरी का विज्ञापन जारी किया। इसमें काले भालू की वेशभूषा पहनने, चिड़ियाघर में घूमने और लोगों के साथ भालू की तरह इशारों में बातचीत करना होगा। विज्ञापन में नौकरी के लिए एक शर्त भी रखी गई है, जिसके मुताबिक, शख्स को दिनभर चुप रहना होगा। इंसान के आवाज में एक भी शब्द नहीं निकालना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन में कहा गया है कि इस नौकरी के लिए शख्स को भालू की नकल करना है।विज्ञापन में लोगों को भालू की तरह मनमौजी हरकतें करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इस विज्ञापना से पता चलता है कि इस नौकरी करने वाले शख्स की हरकतें जितनी अजीबोगरीब होंगी, उनको उतना ज्यादा लोकप्रिय माना जाएगा। 
विज्ञापन


El Nino Impact: कहीं सूखा, तो कहीं बाढ़ लाएगा अल नीनो, भारत पर क्या होगा असर? WRI ने दी डरावनी चेतावनी

चीन के चिड़ियाघर का यह विज्ञापन सोशळ मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नौकरी के लिए कई मजेदार शर्तें रखी गई हैं और गाइडलाइन दी गई है। विज्ञापन से साफ नहीं है कि भालू के पोशाक में वेंटिलेशन सिस्टम लगे होंगे या नहीं है, क्योंकि विज्ञापन में सिर्फ इन्हें मुलायम बताया गया है। सबसे खास बात यह है कि आवदेकों के लिए जेंडर को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, शारीरिक रूप से स्वस्थ और उम्र कम से कम 18 वर्ष का होना अनिवार्य है। छह घंटे की शिफ्ट में काम करना पड़ेगा। भालू बनने वाले शख्स को बोलने की इजाजत नहीं होगी। 

Viral Video: बाइक पर बांध ली चारपाई और बैठा लिया पूरा परिवार, पाकिस्तान का अनोखा जुगाड़ हुआ वायरल

विज्ञापन में कहा कि गुर्राने जैसी आवाज निकाल सकते हैं, वो भी सिर्फ उस मामलों में जब मदद की जरूरत या आपात स्थिति उत्पन्न हो। आवेदकों को खाने में कुछ भी दिया जा सकता है। इसलिए उन्हें भोजन के प्रति सहज होना चाहिए। विज्ञापन में बताया गया है कि यह हमारे क्षेत्र में सबसे आरामदाय स्थिति है। अब यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed