सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Elephant shakes mango tree to eat mangoes video goes viral on social media

Viral Video: आम खाने के लिए हाथी ने लगाया ऐसा दिमाग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 24 Jun 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी ने आम खाने के लिए ऐसा दिमाग लगाया है। जिसे देख आप भी हाथी की समझदारी की तारीफ करेंगे। 

Elephant shakes mango tree to eat mangoes video goes viral on social media
पेड़ हिलाकर आम तोड़ता दिखा हाथी - फोटो : @WellAll76543
विज्ञापन

विस्तार

Elephant Shakes Mango Tree To Eat Mangoes Viral Video: हाथी दुनिया के सबसे समझदार जानवरों में से एक माना जाता है। इसकी याददाश्त इतनी तेज होती है कि, यह कई वर्षो तक रास्ते, जगहें और लोगों को याद रख सकता है। हाथी परिस्थितियों के अनुसार फैसले लेने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता भी रखता है। कई बार भोजन पाने के लिए वह अपनी सूझबूझ का ऐसा इस्तेमाल करता है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। हाथियों से जुड़े वीडियो लोगों को बेहद पसंद आते हैं और उनका दिल जीत लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक हाथी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी ने आम खाने के लिए ऐसा दिमाग लगाया है। जिसे देख आप भी हाथी की समझदारी की तारीफ करेंगे।  


Viral: आसमान में उड़ते हुए पैराग्लाइडिंग पायलट ने महिला यात्री के लिए किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन

 


हाथियों को आम बहुत पसंद होते हैं और मौका मिलने पर वे बड़े चाव से इन्हें खाते भी हैं। आम की मिठास और रसदार स्वाद हाथियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यही वजह है कि आम से लदा पेड़ देखकर हाथी उन्हें पाने के लिए अपनी ताकत और समझदारी दोनों का इस्तेमाल करता है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।  वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक हाथी सड़क पर खड़ा होकर अपनी सूंड से आम के पेड़ को जोर-जोर से हिलाता नजर आ रहा है। जिसके बाद पेड़ से तुरंत आम गिरने लगते हैं और हाथी उन्हें बड़े ही मजे से खाने लगता है। 

विज्ञापन

 



हाथी के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- अगर आपने कभी नहीं देखा कि हाथी पेड़ों से आम कैसे तोड़ते हैं, तो यह नज़ारा ज़रूर देखिए। प्रकृति के ये विशालकाय जीव अपनी बुद्धिमत्ता और ताकत से बड़े ही अनोखे अंदाज़ में आम हासिल करते हैं। 

Viral Video: टीचर के सामने ही नन्हे बच्चे ने दिखाया भोकाल, गुस्से में कही पूरे स्कूल को तोड़ देने की बात

Viral: US के अपार्टमेंट से ज्यादा पसंद आए भारत के फ्लैट, अमेरिकी महिला ने की दोनों देशों के घरों की तुलना


आम के पेड़ को जोर-जोर से हिलाकर आम गिराकर खाते हाथी के इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग हाथी की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों को हाथी का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। ऐसे वीडियो न सिर्फ दिलचस्प होते हैं, बल्कि हाथियों की बुद्धिमानी और भोजन के प्रति उनके लगाव को भी दर्शाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed