{"_id":"6a3a63dada2c180b5300b09a","slug":"larry-the-cat-10-downing-street-chief-mouser-viral-story-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Larry The Cat: ब्रिटेन के 7 साल में बदल गए 6 प्रधानमंत्री, लेकिन नहीं गई इस बिल्ली की कुर्सी, आखिर कौन है लैरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Larry The Cat: ब्रिटेन के 7 साल में बदल गए 6 प्रधानमंत्री, लेकिन नहीं गई इस बिल्ली की कुर्सी, आखिर कौन है लैरी
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Larry The Cat: ब्रिटेन में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच इन दिनों एक बिल्ली की चर्चा जोरों पर है। देश में 7 साल में 6 प्रधानमंत्री बदल चुके हैं, लेकिन लैरी नाम की बिल्ली की कुर्सी अभी भी बरकरार है।
ब्रिटेन के 7 साल में बदल गए 6 प्रधानमंत्री, लेकिन नहीं गई इस बिल्ली की कुर्सी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Larry The Cat: ब्रिटेन की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है, क्योंकि मौजूदा प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया है। देश के नए प्रधानमंत्री की तलाश शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि लेबर पार्टी में एंडी बर्नहम प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार हैं। हालांकि, ब्रिटेन में राजनीतिक हलचल के बीच किसी नेता से ज्यादा एक बिल्ली की चर्चा हो रही है।
क्यों हो रही है बिल्ली की चर्चा?
इस बिल्ली का नाम लैरी द कैट है, बीते 15 वर्ष से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में अपनी नौकरी कर रही है। लैरी कोई सामान्य बिल्ली नहीं है। उसे आधिकारिक तौर पर चीफ मूसर टू द कैबिनेट ऑफिस (Chief Mouser to the Cabinet Office) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिल्ली का काम 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित प्रधानमंत्री आवास और कैबिनेट कार्यालय में चूहों पर नजर रखने का है और उन पर नियंत्रिण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
2011 में लाई गई थी 10 डाउनिंग स्ट्रीट
लैरी वर्ष 2011 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डेविड कैमरून के कार्यकाल में 10 डाउनिंग स्ट्रीट लाई गई थी। तब से लेकर अभी तक वह थेरेसा मे, बोरिस जॉनसन, लिज ट्रस, ऋषि सुनक और कीर स्टार्मर समेत कुल छह ब्रिटिश प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में तैना रह चुकी है। प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नए-नए लोग आते गए, लेकिन लैरी की पोस्ट में कभी कोई बदलाव नहीं हुआ।
Aliens News: इंसानों हम आ चुके हैं..., आधी रात लोगों के फोन पर आया एलियन अटैक का मैसेज, इस देश में मचा हड़कंप
Viral Video: टीचर के सामने ही नन्हे बच्चे ने दिखाया भोकाल, गुस्से में कही पूरे स्कूल को तोड़ देने की बात
Viral: US के अपार्टमेंट से ज्यादा पसंद आए भारत के फ्लैट, अमेरिकी महिला ने की दोनों देशों के घरों की तुलना
सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय
ब्रिटेन में प्रधानमंत्री के बदलाव के बीच सोशल मीडिया पर लैरी को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कई लोगों का कहना है कि ब्रिटेन की सबसे स्थिर सरकारी अधिकारी लैरी ही है। एक शख्स ने कहा कि प्रधानमंत्री आते-जाते हैं, लेकिन लैरी अपने पद पर बनी रहती है। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा है कि लैरी अपने सातवें प्रधानमंत्री का इंतजार कर रही है। लैरी की डाउनिंग स्ट्रीट के सबसे चर्चित कर्मचारी के रूप में गिनती होती है।