सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   10 month old girl died after she was flung from a cab on the Mumbai Ahmedabad highway in Maharashtra

Mumbai News: चलती कैब से बच्ची को फेंका, मौत, मां के साथ की गई छेड़छाड़, एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 11 Dec 2022 09:15 AM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे कैब बैठकर लौट रही थीं। कैब में अन्य यात्री भी सवार थे। महिला ने पुलिस को बताया कि रास्ते में कैब ड्राइवर और सवार अन्य यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

10 month old girl died after she was flung from a cab on the Mumbai Ahmedabad highway in Maharashtra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार को ड्राइवर ने मां-बेटी को कैब से नीचे फेंक दिया। घटना में दस महीने की बच्ची मौके पर मौत हो गई। कैब ड्राइवर पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है।  अब पुलिस ने एक आरोपी विजय कुशवाहा के खिलाफ पीएस मांडवी, पालघर जिले में आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है।

Trending Videos

क्या है मामला?
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे कैब बैठकर लौट रही थीं। कैब में अन्य यात्री भी सवार थे। महिला ने पुलिस को बताया कि रास्ते में कैब ड्राइवर और सवार अन्य यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि महिला को भी चलती कैब से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में मांडवी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed