सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   chhagan bhujbal helicopter mistakenly lands in pune parking area safety lapse

पुणे में बड़ा विमान हादसा टला: बाल-बाल बचे मंत्री छगन भुजबल, पार्किंग में उतारना पड़ा हेलीकॉप्टर

आईएएनएस, पुणे Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
सार

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल एक बड़े हवाई हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। पुणे के पुरंदर में पायलट की गलती से उनका हेलीकॉप्टर सुरक्षित हेलीपैड के बजाय कार पार्किंग में लैंड कर गया। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा में इस बड़ी चूक को लेकर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

chhagan bhujbal helicopter mistakenly lands in pune parking area safety lapse
छगन भुजबल, वरिष्ठ एनसीपी नेता - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल एक हवाई हादसे में बाल-बाल बचे हैं। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फुला दिए। दरअससल, पुणे जिले के पुरंदर तहसील में भुजबल को लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग में एक बड़ी चूक की खबर सामने आई है। पायलट ने हेलीकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड पर उतारने के बजाय पास ही स्थित गाड़ियों की पार्किंग में उतार दिया।
Trending Videos


कैसे हुआ यह वाकया?
मंत्री छगन भुजबल नासिक से खानवडी पुरंदर जा रहे थे। वहां वे महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज नेताओं का पहुंचना तय था। वीवीआईपी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने वहां एक विशेष हेलीपैड तैयार किया था। हालांकि, लैंडिंग के वक्त पायलट को भ्रम हो गया। बताया जा रहा है कि पार्किंग क्षेत्र खाली होने के कारण पायलट उसे ही लैंडिंग साइट समझ बैठा और वहीं हेलीकॉप्टर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Systematix: बढ़ती लागत व बदलते विकल्पों के बीच उपभोक्ता बाजार में मिला-जुला रुझान, जानिए रिपोर्ट में क्या दावा

बाल-बाल बची जान
पार्किंग जैसे संकरे क्षेत्र में हेलीकॉप्टर उतारना बेहद जोखिम भरा था। हेलीकॉप्टर के घूमते हुए पंखे वहां मौजूद निर्माणों या किसी वाहन से टकरा सकते थे, जो एक बड़े धमाके या हादसे का कारण बन सकता था। गनीमत रही कि पायलट ने बिना किसी टक्कर के लैंडिंग करा ली। हेलीकॉप्टर के रुकते ही सुरक्षाकर्मी तुरंत उस ओर दौड़े। मंत्री भुजबल और अन्य यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जांच के घेरे में पायलट
इस घटना के बाद छगन भुजबल के कार्यालय ने कड़ा रुख अपनाया है। सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह केवल पायलट की मानवीय भूल थी या फिर नेविगेशन सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी आई थी। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वीवीआईपी मूवमेंट में इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। छगन भुजबल ने खुद मीडिया से बात करते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed