सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay TVK Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Final Phase of Campaign The Whistle Symbol

तमिलनाडु का सियासी रण: विजय ने फूंका चुनावी बिगुल, 'सीटी' चुनाव चिह्न के साथ घर-घर जाएंगे TVK कार्यकर्ता

एएनआई, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 11 Apr 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार

तमिलगा वेत्री कझगम के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान के अंतिम चरण की शुरुआत कर दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अगले 10 दिनों तक 'सीटी' चुनाव चिह्न को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया है। विजय ने इस चुनाव को राज्य में वास्तविक जन-शासन लाने और व्यवस्था परिवर्तन की एक बड़ी लड़ाई बताया है।

Vijay TVK  Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Final Phase of Campaign The Whistle Symbol
थलापति विजय, टीवीके प्रमुख - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) ने विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय ने चुनावी समर की अंतिम दौड़ का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि इस चुनावी अभियान को महज एक प्रचार न समझें, बल्कि इसे एक विजयी जुलूस में तब्दील कर दें।
Trending Videos


अगले 10 दिन तय करेंगे तमिलनाडु का भविष्य
विजय ने चुनावी रणनीति पर चर्चा करते हुए साफ किया कि अगले दस दिन पार्टी के भविष्य और तमिलनाडु की राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अब ड्राइंग रूम की चर्चाओं से बाहर निकलकर सीधे जनता के बीच जाएं। टीवीके प्रमुख ने कहा कि हर घर की दहलीज पर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा और चुनाव चिह्न 'सीटी' के बारे में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'लेफ्ट की कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी': मुर्शिदाबाद में बरसे पीएम मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

सच्चे लोगों का शासन स्थापित करने की जंग- विजय
मंच से अपने चिर-परिचित अंदाज में विजय ने इस चुनाव को सिर्फ सत्ता हासिल करने का जरिया नहीं, बल्कि एक 'पीढ़ीगत बदलाव' की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तमिलनाडु में सच्चे लोगों का शासन स्थापित करने के लिए है। हमें व्यवस्था में ऐसा बदलाव लाना है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बने। विजय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उम्मीदवारों के साथ बिना किसी स्वार्थ और आपसी मतभेद के समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि जीत निश्चित है, बस जरूरत है तो एकजुट होकर अंतिम प्रहार करने की।

23 अप्रैल को होगा किस्मत का फैसला
बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को होने वाले हैं। राज्य की राजनीति में दशकों से जमी डीएमके और एआईडीएमके के बीच विजय की एंट्री ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। विजय की लोकप्रियता और उनकी पार्टी के प्रति युवाओं का आकर्षण विरोधियों की चिंता बढ़ा रहा है। अब देखना यह होगा कि 23 अप्रैल को जनता विजय की 'सीटी' पर कितनी मुहर लगाती है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed